Prayagraj News : परेड मैदान में पीएम मोदी की सभा में बोलतीं सांसद हेमा मालिनी।
- फोटो : प्रयागराज
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरूआत राधे-राधे बोलकर की। उनका राधे-राधे बोलने के साथ ही वहां मौजूद महिलाओं ने ताली बजाकर हेमा मालिनी का अभिवादन किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।
दरअसल पिछले दिनों ही डिप्टी सीएम ने अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी का बयान संगम नगरी से ही दिया था। अब उनकी मौजूदगी में प्रयागराज से हेमामालिनी द्वारा राधे-राधे बोलकर अपने भाषण की शुरूआत करना इस बात के संकेत दे गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा इस श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आगे कोई कदम उठाया जा सकता है।