prayagraj news : सैदाबाद में ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जमकर उत्पात किया।
- फोटो : prayagraj
बवाल शाम पांच बजे के करीब फेसबुक पर किए गए एक कमेंट के बाद शुरू हुआ। आलोक कुमार पांडेय के फेसबुक अकाउंट से दोपहर में ट्वीट किया गया कि सैदाबाद के वार्ड नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी नंदिनी त्रिपाठी चुनाव जीत गई हैं। जिसके बाद मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए एक अन्य प्रत्याशी रंजना देवी के जमशेदपुर, बुजुरखपुर व पहाड़पुर गांव निवासी समर्थकों ने सैकड़ों की संख्या में आसेपुर गांव के सामने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम व इंस्पेक्टर हंडिया ने पहुंचकर उन्हें समझाने की कोशिश की तो लोग उग्र हो गए और धम्कामुक्की शुरू कर दी।
prayagraj news : सैदाबाद में ग्रामीणों की ओर से किया गया तोड़फोड़।
- फोटो : prayagraj