फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: माह भर बाद फिर हजार के नीचे आया नए संक्रमितों का आंकड़ा

Mon, 03 May 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • रविवार को मिले 984 नए संक्रमित, 21 की हुई मौत
  • 10006 की हुई जांच, 1604 हुए संक्रमणमुक्त
विज्ञापन
prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमितों की संख्या में अभी बढ़ोतरी तो जारी है लेकिन रविवार को इसमें एक दिन पहले की अपेक्षा 161 की कमी आई और मरने वालों की संख्या भी 21 रही। पांच अप्रैल के बाद यह पहला मौका है जबकि 24 घंटे में नए संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के नीचे आया है। इसके पहले पांच अप्रैल को 662 नए संक्रमित मिले थे। उसके बाद छह अप्रैल को आंकड़े में तेजी से उछाल आया और 24 घंटे में 1084 नए संक्रमित मिले। कोरोना के नोडल अफसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन

prayagraj news : एसआरएन में मरीज को भर्ती कराने लेकर आते परिजन। - फोटो : prayagraj
डॉ.सहाय के मुताबिक शनिवार की अपेक्षा रविवार को जांच कराने वालों की संख्या भी कम रही। रविवार को कुल 10,006 लोगों ने जांच कराई। इसमें से 984 नए संक्रमित मिले। जबकि शनिवार को 13,339 लोगों की जांच में 1,145 नए संक्रमित मिले थे। संक्रमित आने वालों में तकरीबन बीस फीसदी लोगों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत है। लेकिन, रविवार को केवल 74 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उनकी जगह नए मरीज भर्ती किए गए।

बाकी मरीजों को अस्पतालों में बेड की कमी होने की वजह से होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे लोग कोविड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बेड दिलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई चिकित्साधिकारी सुन नहीं रहा है। जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे ऐसे मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। उधर, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, बेली, रेलवे अस्पताल सहित शहर के तमाम निजी अस्पतालों से कुल 74 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा 1530 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।
विज्ञापन

prayagraj news : कोरोना टेस्ट करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : prayagraj

संक्रमित होने वालों में अधिवक्ता, शिक्षक, बैंककर्मी शामिल

कोरोना की चपेट में आने वालों में रविवार को अधिवक्ता, शिक्षक और बैंककर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हाईकोर्ट के अधिवक्ता, बीएसए ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य, रेलवे के जेई, नैनी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर, रेलवे ऑफिस सुपरिटेंडेंट, एयरफोर्स बमरौली के जेसीओ, दो हेड कांस्टेबल, वरिष्ठ तकनीशियन, कोविड कंट्रोल रूम में तैनात शिक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीएनबी के वरिष्ठ सहायक, एसआरएन और मांडा सीएचसी पर तैनात लैब सहायक, हाईकोर्ट के समीक्षाधिकारी, बेली अस्पताल के ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट, ,सीएचसी कौड़िहार की स्टॉफ नर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें