क्षत्रिय सोनार युवक समिति एवं महिला समाज की ओर से सामूहिक विवाह
बैंडबाजे संग पहुंची बारात, आशीर्वाद संग सभी जोड़ों को दिए गए उपहार
प्रयागराज। क्षत्रिय सोनार युवक समिति एवं महिला समाज की ओर से अनूठी पहल करते हुए रविवार को नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें चौदह जोड़े अग्नि के फेरे लेकर इक दूजे के हो गए। कल्याणी देवी स्थित क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी परिणय सूत्र में बंधे।
इससे पहले कल्याणी देवी मंदिर से बैंडबाजे के साथ धूमधाम से बारात निकलकर स्वर्णकार धर्मशाला पहुंची, जहां समिति और महिला समाज की पदाधिकारियों ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म पूरी की गई। बाद में समाज के बच्चों और कलाकारों ने मंच पर विविधतापूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी के लिए भोज की व्यवस्था थी।
बाद में समिति के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, महामंत्री रवींद्र वर्मा, मुख्य संयोजक गंगा प्रसाद वर्मा ‘पप्पू बाबा जी’, मुख्य संयोजिका मंजू वर्मा, महिला समाज अध्यक्ष क्रांति जौहरी, महामंत्री रचना वर्मा आदि ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से सभी जोड़ों को घर-गृहस्थी के काम आने वाली वस्तुएं उपहार में दी गईं।
आशीर्वाद देने वालों में राधेश्याम सोनी, गोपाल जी स्वर्णकार, हेमंत जौहरी, योगेंद्र वर्मा, शिवशंकर वर्मा,संजय वर्मा, रवीन्द्र कुमार वर्मा, शिवकुमार पाल,पीजे वर्मा अनूप वर्मा, राजनाथ वर्मा, चन्द्रकुमार सोनी, हरीश वर्मा, दिनेश हेमकर, अजीत सोनी, शिवम सोनी, राजेश वर्मा, गोपीनाथ वर्मा, सतीश वर्मा, शिवबाबू वर्मा, गुलाब वर्मा, मिंटू वर्मा, आशा सोनी, अंजना वर्मास ममता वर्मास, रीना सोनी, सुषमा सोनी, शुभ्रा वर्मा, पूजा वर्मा, रेखा वर्मा, सुनीता हेमकर, राधा वर्मा आदि शामिल थीं।