फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सामुदायिक शौचालय निर्माण में प्रयागराज सूबे में अव्वल

Thu, 17 Sep 2020 07:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में बन चुके हैं 1125 शौचालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। सामुदायिक शौचालय निर्माण के मामले में प्रयागराज पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर है। बुधवार को जारी सूची के अनुसार दूसरे नंबर पर बरेली और तीसरे पर अलीगढ़ है। हालांकि, अभी प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बन रहे सामुदायिक शौचालय को लेकर प्रदेश सरकार ने प्रतियोगिता की घोषणा की थी। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत सूची जारी कर दी गई है। 1125 शौचालयों के निर्माण के साथ प्रयागराज पहले स्थान पर है। बरेली में 1009 तथा अलीगढ़ में 888 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम का अभी इंतजार है।

कोऑपरेटिव बैंक में भी मिलेगी इंटरनेट-मोबाइल बैंकिंग की सुविधा
प्रयागराज।
कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों को भी जल्द इंटरनेट तथा मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। यूपीटीयू के निर्देशन में इसके लिए नेटवर्किंग का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 51 कोऑपरेटिव बैंकों के विलय की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे प्रदेश में एक कोऑपरेटिव बैंक होगा। इसका प्रस्ताव तैयार है। इसी के साथ इन्हें राष्ट्रीयकृत एवं ग्रामीण बैंकों से होड़ लेने के लिए तैयार करने की कवायद भी शुरू हो गई है। इसके तहत इनके उच्चीकरण के साथ ग्राहकों को नई सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके लिए यूपीटीयू से समझौता हुआ है। बैंक के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि इसी क्रम में इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग के लिए नेटवर्किंग का काम शुरू हो गया है।

सस्ती होंगी सेवाएं
सभी कोऑपरेटिव बैंकों के मर्जर के बाद ढांचागत विकास के साथ सुविधाएं तो बढेंग़ी ही, सेवाएं सस्ती भी होंगी। अभी बैंक पर प्रति एसएमएस 10 पैसे का खर्च आता है। अफसरों का कहना है कि मर्जरी के बाद यह छह पैसे हो जाएग। इसी तरह से अन्य सेवाएं भी सस्ती होंगी।

माइन टैग के लिए आज के बाद करनी होगी ऑनलाइन बुकिंग
प्रयागराज।
बालू, गिट्टी आदि की ढुलाई में लगे वाहनों के लिए माइन टैग अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी आसानी से उपलब्धता के लिए नया कटरा स्थित खनिज भवन में बुधवार को दो दिनी कैंप शुरू हुआ। पहले दिन 200 से अधिक वाहन मालिक टैग ले गए, जबकि यहां दो हजार से अधिक वाहन खनिज पदार्थों की ढुलाई के लिए पंजीकृत हैं। वरिष्ठ खान अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी खनिज भवन परिसर से माइन टैग की बिक्री की जाएगी। इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें