प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित वेटिंग हॉल का शीशा रविवार रात अचानक टूटकर नीचे गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मौके पर यात्रियों की मौजूदगी नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
घटना के समय वेटिंग हॉल के ऊपरी हिस्से में लगे एयर कंडीशनर के पास लगा शीशा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के प्राविधिक कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा और रखरखाव के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल रेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।