फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज गैंगरेप केसः महिला के साथ नहीं हुआ था सामूहिक दुष्कर्म 

Thu, 06 Jun 2019 01:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
क्षेत्र के अरैल बांध पर मंगलवार देर शाम सामूहिक दुराचार के प्रकरण में पीड़ित महिला के  परिजनों ने गैंगरेप की बात को नकार दिया है। महिला और उसके परिजनों ने लिखित में भी दे दिया है।
विज्ञापन


अरैल बांध रोड पर नए एवं पुराने यमुना पुल के बीच में पड़ने वाली फूलमंडी पुलिया के नीचे मंगलवार की  देर शाम को एक महिला के साथ ई रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर नैनी बीके सिंह उस महिला को लेकर सीएचसी चाका गए। फिर वहां से डफरिन ले जाया गया। पता चलने पर उसके परिवार  के लोग भी पहुंच गए। मंगलवार को पुलिस ने कहा कि वह पति से झगड़ा करके घर से निकल गई थी।

सके बाद सब्जी मंडी से ई रिक्शा से दो लड़के उसे लेकर अरैल की तरफ गए। बुधवार को बताया गया कि महिला मानसिक विक्षिप्त है। उसका इलाज चल रहा है। इसलिए उसे कमरे में बंद करके पति अपने काम पर जाता था। मंगलवार को मौका पाकर वह घर से छत के रास्ते बाहर निकल गई और वहां से सब्जी मंडी चली गई। वहां से ई रिक्शा से वह अरैल की तरफ गई। बांध रोड पर वह ई रिक्शा से उतरकर यमुना की तरफ चली गई। फिर वहां लेट गई। ई रिक्शा वाला सड़क पर खड़े होकर पानी पी रहा था। चरवाहों ने देखा तो उन्हें शक हुआ। इसी शक में ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का दावा है कि महिला ने खुद लिख कर दिया है कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें