फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आसनसोल ब्लॉक की वजह चार ट्रेनें रद्द, तीन का मार्ग बदला

Sat, 31 Oct 2026 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आसनसोल मंडल के दुर्गापुर-ओंडाग्राम खंड में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण चार ट्रेन रद्द रहेंगी, जबकि तीन ट्रेनों का मार्ग बदलने का निर्णय लिया गया है। यह ब्लॉक 22 से 24 दिसंबर तक रहेगा।
 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसनसोल मंडल के दुर्गापुर-ओंडाग्राम खंड में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण चार ट्रेन रद्द रहेंगी, जबकि तीन ट्रेनों का मार्ग बदलने का निर्णय लिया गया है। यह ब्लॉक 22 से 24 दिसंबर तक रहेगा।

विज्ञापन


गाड़ी (12988) अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को, गाड़ी (12987) सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को रद रहेगी। गाड़ी (12319) कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर, 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी।

वहीं, गाड़ी (12381) हावड़ा-शकूरबस्ती एक्सप्रेस 23 दिसंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन खाना जंक्शन, सैंथिया जंक्शन, रामपुरहाट, गुमानी, भागलपुर जंक्शन, किउल जंक्शन, गया जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन


गाड़ी (12382) शकूरबस्ती-हावड़ा एक्सप्रेस 22 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। गाड़ी (12260) बीकानेर जंक्शन-सियालदह एक्सप्रेस भी 22 दिसंबर को इसी परिवर्तित मार्ग से जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें