प्रयागराज रामबाग-झूंसी रेल खंड पर मालगाड़ी पर हुई पत्थरबाजी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ रामबाग की टीम ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
प्रयागराज रामबाग और झूंसी के बीच अलोपीबाग 18 जुलाई को मालगाड़ी पर पथराव हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट प्रयागराज रामबाग में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में जुटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोहबतियाबाग चौराहे के पास से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया।
पूछताछ करने पर आरोपी अंकुश यादव (25), विशेष यदुवंशी (23), प्रणव केशरी (19) और कार्तिकेय (21) ने पथराव की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक काशीनाथ मिश्रा कर रहे हैं।