Prayagraj News : हादसे में जान गंवाने वालों की फाइल फोटो।
- फोटो : प्रयागराज
रिश्तेदारी में बेटे की तिलक और बेटी की शादी थी
बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल (60) के रिश्तेदारी प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के गड़ेरियन का पूरा निवासी संतलाल पाल के यहां रविवार को बेटे की तिलक एवं बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए राम सरन पाल भी अपने परिवार सहित पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात में ही वहां से पैदल घर के लिए रवाना हो गए।
रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह परिवार सहित कोखराज हंडिया बाईपास पर श्रृंगवेरपुर के निकट पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे राम सरन के साथ ही उनके दो बेटे लल्लू पाल (36) वर्ष एवं समय लाल (34) वर्ष, पौत्र अर्जुन पाल पुत्र लल्लू लाल पाल (11) वर्ष तथा पड़ोसी रामचंद्र पाल उर्फ ऊंटहरा (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक नेशनल हाइवे पर खड़े होकर किसी वाहन पर बैठने के लिए कोई गाड़ी रुकवा रहे थे तभी हादसा हुआ। एक ही परिवार के चार व एक पड़ोसी समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।
देवरानी-जेठानी का एक साथ उजड़ गया सुहाग
सड़क हादसे में राम सरन की मौत के साथ ही उनकी दो बहुएं सुनीता देवी पत्नी लल्लू लाल पाल एवं नीलम देवी पत्नी समय लाल का एक साथ सुहाग उजड़ गया। वहीं सुनीता देवी पर इस कदर गर्दिश पड़ी कि पति के साथ पुत्र भी सड़क हादसे का शिकार हो गया। इससे सुनीता देवी, नीलम देवी व रामचंद्र की पत्नी अइलही के साथ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार व पड़ोसी समेत पांच लोगों की मौत से गमगीन परिजनों की मदद की गुहार ग्रामीणों ने लगाई है।