फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: पहले बंगलूरू और उसके बाद आएगी मुंबई की फ्लाइट

Mon, 25 May 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एयरपोर्ट
विज्ञापन
दो माह के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक बार फिर से यात्रियों की चहल कदमी होने जा रही है। कोविड-19 की वजह से 25 मार्च से बंद चल रही फ्लाइटें सोमवार 25 मई से शुरू हो रही हैं। सोमवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से मुंबई एवं बंगलूरू की उड़ान शुरू होगी। इसके बाद 26 मई से राजधानी दिल्ली के लिए एयर इंडिया फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों के आगमन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिए विमान संचालन के एक दिन पूर्व एयरपोर्ट पर अभ्यास भी किया गया। 
विज्ञापन


पिछले दिनों की उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने पहले चरण में 30 फीसदी घरेलू उड़ान चालू करने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में सोमवार से मुंबई और बंगलूरू की उड़ान शुरू होने जा रही है। इन दोनों ही शहरों के लिए निजी विमानन कंपनी एयर बस संचालित करती है। दोनों ही शहरों की पहली उड़ान के लिए प्रयागराज से आधी सीटें बुक हो चुकी हैं।

हालांकि मुंबई से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। सोमवार को दिन में एक बजे सबसे पहले बंगलूरू की फ्लाइट आएगी। यहां से इसकी रवानगी 1.50 बजे हो जाएगी। इसके बाद मुंबई फ्लाइट का आगमन दिन में 2.55 बजे होगा। इसकी रवानगी दिन में 3.35 बजे होगी। उधर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया है थर्मल स्क्रीनिंग आदि वजहों से यात्रियों को फ्लाइट रवानगी के कम से कम से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
विज्ञापन


फ्लाइट के अंदर यात्रियों को कुछ भी खाने नहीं दिया जाएगा। इस बीच प्रयागराज से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार 26 मई से शुरू होगी। इसके पूर्व एयरपोर्ट में विमान संचालन के एक दिन पूर्व अभ्यास किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट प्रशासन के कर्मचारी ही यात्री बने और एयरपोर्ट में इंट्री से लेकर विमान तक बैठने के दौरान जो-जो कार्य किए जाने हैँ उसे किया गया।

एयरपोर्ट में होगी यह प्रक्रिया

एयरपोर्ट में सबसे पहले यात्रियों की होगी थर्मल स्कैनिंग।
विज्ञापन

सभी यात्रियों का हाथ और लगेज किया जाएगा सैनिटाइज।
सिक्योरिटी जांच में एचएचएमडी में हैंडल लगाकर की जाएगी दूर से जांच।
यात्रियों को बिना छुऐ ही वैब कैमरे से पुलिस करेगी  टिकट एवं आईडी की जांच।
सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बोर्डिंग पास काउंटर पर यात्रियों और कर्मचारी के बीच रहेगी शीशे की दीवार।
एयरपोर्ट पर सभी महत्वपूर्ण जगह पर रहेगी सैनेटाइजर की व्यवस्था। 
विमान में चढ़ने के पूर्व भी यात्रियों का मास्क और सैनिटाइजर की किट देगी संबंधित विमान कंपनी। 

प्रयागराज-बंगलूरू दिन में 1.50- शाम 4.25 बजे
प्रयागराज-मुंबई दिन में 3.35-शाम 5.45 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें