फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस के पाठ्यक्रमों के लिए सिर्फ 400 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए सत्र के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या तो बढ़ा दी गई लेकिन प्रवेश के लिए अब तक केवल 400 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। वहीं, समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 69162 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से 27085 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, इविवि प्रशासन ने लॉक डाउन में ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि अभी घोषित नहीं की है, ताकि अभ्यर्थियों को आवेदन करने में असुविधा न हो। आवेदनों की संख्या रोज तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम तक सर्वाधिक 33129 अभ्यर्थियों ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएफए, बीपीए जैसे स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 16414 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करके आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली। वहीं, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 8817 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं लेकिन आवेदन की गति धीमी है। इनमें से केवल 400 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है।
स्नातक में सर्वाधिक आवेदन के बाद दूसरे नंबर पर परास्नातक के पाठ्यक्रम में हैं, जिनमें प्रवेश के लिए 14186 अभ्यर्थियों ने रविवार शाम तक रजिस्ट्रेशन कराए और 3473 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। बीएएलएलबी के लिए 4011 एवं एलएलबी के लिए 5752 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं और इनमें से क्रमश: 2137 एवं 2820 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। वहीं, एलएलएम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1098 अभ्यर्थियों में से 722 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करके आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके अलावा बीएड के लिए 1317 रजिस्ट्रेशन एवं 677 आवेदन, एमएड के लिए 347 रजिस्ट्रेशन एवं 188 आवेदन और एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 505 रजिस्ट्रेशन एवं 252 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें