फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक समेत पुल पर से टोंस नदी में गिरा, खोजबीन में जुटी पुलिस

Wed, 04 Jan 2023 10:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

क्षेत्र के टोंस नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बुधवार को एक अनियंत्रित धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नदी में जा गिरा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व ट्रॉली को नदी से बाहर निकाला। लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के टोंस नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बुधवार को एक अनियंत्रित धान लदा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नदी में जा गिरा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व ट्रॉली को नदी से बाहर निकाला। लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कोरांव थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी रूपेंद्र तिवारी (35) पुत्र अमरनाथ तिवारी ट्रैक्टर पर धान लादकर नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित किसी मिल पर पहुंचाने के लिए बुधवार सुबह निकला था। जैसे ही वह कोहड़ारघाट टोंस नदी पर बने पुल पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के कारण पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ट्रॉली सहित नदी में जा गिरा। वहां से गुजर रहे राहगीर यह देखकर स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कोहड़ार अखिलेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में एसीपी मेजा, थाना प्रभारी मेजा ज्ञानेश्वर मिश्र व करछना पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने नदी में गिरी ट्रैक्टर व ट्रॉली को क्रेन से बाहर निकलवाया, लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चला।

चालक की तलाश में पुलिस ने नदी में गोताखोरों को उतारा। खबर लिखे जाने तक चालक का कोई पता नहीं चल सका था। वहीं सूचना पर उसके परिजन भी रोते बिलखते हुए घाट पर पहुंच गए। रूपेंद्र अपने परिवार में इकलौता था। पत्नी रंजना तिवारी और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें