फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बेटे की मौत का ऐसा सदमा कि पिता की भी थम गई सांसें, एक साथ जलीं बाप-बेटे की चिताएं

Sun, 20 Sep 2026 06:46 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलंदरपुर (प्रयागराज)

सार

प्रयागराज के दाऊदपुर नेवादा गांव में एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ गया, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। तेज रफ्तार कार की टक्कर से जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता ने भी दम तोड़ दिया। अगले दिन जब दोनों की अर्थी एक साथ उठी और एक ही घाट पर चिताएं जलीं तो पूरा गांव गम में डूब गया।
विज्ञापन
शिवम यादव उर्फ सोनू और राम सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत के सदमे से पिता की मौत की घटना के दूसरे दिन भी दाउदपुर नेवादा गांव में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को गांव में शोक सभा हुई और ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। दाऊदपुर नेवादा निवासी शिवम यादव उर्फ सोनू (28) शनिवार रात करीब 8 बजे सधनगंज से बाइक से लौट रहा था।

विज्ञापन


सधनगंज-कोहरान के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर घायल शिवम को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता राम सिंह (60) को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने भी घर में ही दम तोड़ दिया। रविवार को जब पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे तो आसपास के गांवों से हजारों लोग अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। शाम को रसूलाबाद घाट पर एक साथ दोनों की चिता जली तो हर आंख नम हो गई।

 

अब कार्रवाई की मांग

 

परिजनों के मुताबिक राम सिंह सोरांव तहसील के सामने वृंदावन नाम से नाश्ते की दुकान चलाते थे। शिवम भी पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था। पिता-पुत्र ही परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। अब परिवार में बूढ़ी मां मीना, बहन गुड़ान, तथा मोनू यादव बेसहारा रह गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सधनगंज-कोहरान मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते हैं।

लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं सोरांव पुलिस ने राम बहादुर पुत्र पुरुषोतम की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार पलट गई थी, चालक मौके से फरार हो गया। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें