मदन मोहन मालवीय स्टेडियम मेंआयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगितामें लंबी कूद में भाग लेते खिलाड
- फोटो : shiv tripathi
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंगलवार को मंडलीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में प्रयागराज ने 659 अंक प्राप्त कर समग्र विजेता का खिताब जीता। प्राथमिक स्तर पर प्रयागराज के साहित्य कुमार व मेहरबानी और उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रयागराज के साहित्य कुमार और प्रतापगढ़ की उमा पटेल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
फतेहपुर 288 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतापगढ़ ने 259 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल आयोजनों का आयोजन किया गया। इसमें कई तरह की दौड़, कूद व फेंक प्रतियोगिताएं शामिल थीं। दौड़ प्रतियोगिताओं में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 600 मीटर की स्पर्धाएं हुईं।
इसके अतिरिक्त, रिले दौड़ का भी आयोजन किया गया। कूद प्रतियोगिताओं में लंबी कूद व ऊंची कूद शामिल थीं। प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ व फतेहपुर जनपदों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुशवाहा ने मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला व्यायाम शिक्षक बृजेश यादव ने किया। कार्यक्रम में मंडल आयुक्त लोकेश एम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने गुब्बारे व सफेद कपूर उड़ाकर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता रामपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार उपस्थित रहे।