फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट व ओवरलोडिंग से चरमराई शहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
prayagraj electricity service news
विज्ञापन
तेलियरगंज-मिंटोपार्क डबल सर्किट लाइन बनने के बाद भी घंटों आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से बारिश में रोज पिघल रही है केबल,कटियामारी बनी मुसीबत
प्रयागराज। फाल्ट व ओवरलोडिंग की वजह से शहर की बिजी आपूर्ति बेपटरी हो गई है। कोरोड़ों रुपये की लागत से तेलियरगंज-मिंटोपार्क डबल सर्किट लाइन बनने के बाद भी घंटों आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हैं। दो दिन पहले रीवारोड के ट्रांसफारमर में खराबी आने के बाद करेलाबाग समेत शहर के बड़े हिस्से में घंटों आपूर्ति ठप रही। उधर, शहर के कई मुहल्लों में खुलेआम कटियामारी से ओवरलोडिंग की समस्या से तो जूझना पड़ ही रहा है, प्रतिमाह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी भी हो रही है।
शहर केसात डिवीजनों में प्रतिमाह होने वाली करीब 250 मिलियन यूनिट बिजली की आपूर्ति में से 30 फीसदी बिजली कटियामारी के जरिए चोरी जा रही है। सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि इन दिनों कोरोना संक्रमण की वजह से कटियामारों के खिलाफ अभियान भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में कई मोहल्लों में एसी, फ्रिज जैसे उपकरण कटियामारी से खुलेआम चलाए जा रहे हैं। इससे करोड़ों रुपये की प्रतिमाह चपत लग रही है। अफसरों का कहना है कि जब तक चोरी पर अंकुश नहीं लगेगा, तब तक आपूर्ति में सुधार लाना टेढ़ी खीर होगी।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने के पीछे कटियामारी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। शहर के नगरीय विद्युत वितरण डिवीजनों के फीडरों पर धड़ल्ले से कटियामारी किए जाने से ओवरलोडिंग की समस्या मुसीबत बन गई है। कहीं लो वोल्टेज हो जा रहा है तो कहीं बारिश के बीच बार-बार ट्रिपिंग के साथ केबल पिघल कर जल जा रही है। इससे बिजली विभाग के अफसर चिंतित हैं। शहर के कल्याणी देवी, करेली, करेलाबाग, चकिया, रामबाग के कीडगंज, कृष्णा नगर, मनमोहन नगर, खलासी लाइन, म्योहाल डिवीजन के बेली, म्योराबाद, पानी की टंकी, मिशन क्रासिंग समेत 130 फीडरों पर 30 से 50 फीसदी लाइन लास पकड़ा जा चुका है। अधिशासी अभियंताओं के स्तर से फीडरों पर लाइन लॉस की जांच कराए जाने केबाद रिपोर्ट एमडी को भेजी गई थी। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। मुख्य अभियंता ओपी यादव का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बिलिंग एजेंसी को चेताया गया है कि वह रीडिंग में कतई गड़बड़ी न होने दे।
बिजली चोरी पर एमडी सख्त
प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी के बाला जी ने बिजली चोरी रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाने की हिदायत दी है। एमडी ने वितरण निगम के सभी 21 जिलों के एसई व अधिशासी अभियंताओं को चोरी रोकने के साथ ही आपूर्ति में सुधार लाने का निर्देश दिया है।
आज से छह दिन तक लीडर रोड-हीवेट रोड समेत कई इलाकों की बाधित रहेगी आपूर्ति
प्रयागराज। सूरजकुंड पुलिस चौकी के पास स्थित उपकेंद्र से दक्खीचूनी तक 11केवी हैंगिंग केबिल लिंक लाइन निर्माण की वजह से शुक्रवार से छह दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 10 से शाम तीन बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इससे 11केवी लीडर रोड, निरंजन टाकीज, हीवेट रोड व मोहम्मद अली पार्क की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता बीबी राय ने दी है।
विज्ञापन

तीन ट्रांसफारमर जले, आपूर्ति प्रभावित
प्रयागराज। बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर तीन ट्रांसफारमर जल गए। कसारी मसारी में तारिक मस्जिद के पास 400 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफारम में आग लग गई। इसी तरह रीवा रोड पर 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफारमर में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। फाफामऊ से जुड़े समही का भी 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफारमर जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें