कंपनियों की डायरेक्टर हैं रामलली
सूत्रों का कहना है कि जांच में जुटी ईडी की टीम को उसकी तीन कंपनियों का पता चला है। इनमें उसकी पत्नी एमएलसी रामलली के अलावा बेटा व बेटी भी डायरेक्टर हैं। इनमें से दो कंपनियां रियल इस्टेट और एक कंपनी गहनों के व्यापार से संबंधित हैं। गहनों के व्यापार से संबंधित कंपनी लालिमा ज्वैलर्स के नाम से है जिसकी डायरेक्टर बाहुबली विधायक की पत्नी है। इसी तरह रियल इस्टेट कंपनियों के डायरेक्टर उसके अन्य परिजन हैं। ईडी की टीम अब उनसे पूछताछ की तैयारी में है। उन्हें समन जारी किया जा सकता है।
खातों पर भी नजर, जुटाई जा रही जानकारी
सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम की नजह विधायक के कई करीबियों पर भी है। यह उस्केरियल इस्टेट के व्यापार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े हैं। उन्हें भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए उन्हें समन जारी किया जा सकता है। इसके अलावा विधायक व उनकेपरिजनों के खातों पर भी ईडी की नजर है। इन खातों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी जुटाई जा रही है।