पड़ोसी के घर पर बंद मिला ताला, पुलिस दरवाजा तोड़कर हुई दाखिलवह जिस स्थान पर बैठा, वहां खून के धब्बे मिले। जिसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने मौकेसे नमूने एकत्र किए। पुलिस टीम ने मकान की सघन तलाशी भी ली लेकिन अन्य कोई सबूत उसके हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस टीम वापस लौट आई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि फिलहाल पड़ोसी को ही मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। परिजनों ने किसी और पर शक नहीं जताया है। उनके पकड़े जाने केबाद ही अन्य बातें स्पष्ट हो सकेंगी।
दरोगा जबरन ले गया शव, ग्रामीण हुए आक्रोशित
मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि मामले में हल्का दरोगा रणजीत सिंह के रवैये को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी रहा। दरअसल पुलिस केशव को कब्जा लेने की कोशिश पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस पर दरोगा ने शव को जबरन कब्जे में लेने की कोशिश की जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इस बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई। प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि दरोगा ने ग्रामीणों से अभद्रता की।