फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खुदाई के दौरान जमीन में मिली तिजोरी, खजाने की अफवाह

Sun, 02 Jan 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सोरांव कस्बा स्थित कृष्ण चंद्र केसरवानी की जमीन को राजकुमार सोनी ने खरीदा था। मकान बनवाने के दौरान जमीन की खुदाई चल रही थी। रविवार को खुदाई के दौरान जमीन के एक हिस्से में बड़ी तिजोरी जमीन में गड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
Prayagraj News : सोरांव में खुदाई के दौरान मिली तिजोरी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव कस्बे की एक जमीन पर खुदाई के दौरान बड़ी तिजोरी मिलने से हड़कंप मच गया। खजाना मिलने की अफवाह पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिजोरी को क्रेन के माध्यम से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान तिजोरी नहीं निकल सकी। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से तिजोरी को जमीन से निकाला। तिजोरी को थाने में रखा गया है।

विज्ञापन


सोरांव कस्बा स्थित कृष्ण चंद्र केसरवानी की जमीन को राजकुमार सोनी ने खरीदा था। मकान बनवाने के दौरान जमीन की खुदाई चल रही थी। रविवार को खुदाई के दौरान जमीन के एक हिस्से में बड़ी तिजोरी जमीन में गड़ी हुई मिली। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।

तिजोरी में खजाने की बात की अफवाह उड़ी तो मौके पर सोरांव पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन से तिजोरी को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तिजोरी निकालने के लिए देर शाम तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस दौरान हजारों की भीड़ मौके पर जमा थी।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस जेसीबी से तिजोरी निकलवाकर थाने ले गई। इस दौरान तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश के बाद तिजोरी को खोलने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें