सार
हंडिया- कानपुर हाईवे नवाबगंज के मेडारा गांव के सामने अनियंत्रित डंपर पटरी पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में डंपर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा, उसके पहले मौत हो गई।

डंपर चालक शुभम कनौजिया (30) पुत्र रवि कनौजिया निवासी न्यू मम्फोर्डगंज कटरा थाना कर्नलगंज जनपद प्रयागराज सोमवार की तड़के डंपर लेकर फतेहपुर से सहसों बाजार के लिए रवाना हुआ था। जैसे वह सुबह करीब 5:00 बजे हंडिया- कानपुर हाईवे नवाबगंज के मेंडारा गांव के सामने पहुंचा, अचानक डंपर की स्टेरिंग फेल हो गई। सड़क पटरी पर खड़े ट्रक से टकरा गया। जोरदार टक्कर से डंपर की केबिन का परखच्चा उड़ गए।
डंपर का चालक केबिन में फंस गया। जानकारी मिलते नवाबगंज सीसी टीम तथा हाईवे का सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले आया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते परी जन स्वास्थ्य केंद्र पर आ गए। मृतक के पिता रवि कनौजिया की तहरीर पर पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। मृतक दो भाई थे बड़े भाई उत्तम,मां मुन्नी देवी, पिता रवि कुमार का रो- रो कर हाल पूरा हाल रहा।