आनापुर में ताजिया जुलूस के दौरान पथराव के बाद जुटी फोर्स।
- फोटो : संवाद।
आनापुर में पुलिस पर पत्थर बाजी के फरार आरोपियों के ठिकाने पर ने दबिश दी, लेकिन मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम के बेटा,भतीजा तथा भाई को गिरफ्तार करने में असफल रही। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने टीम गठित कर गिरफ्तारी का सख्त निर्देश दिए थे
बीते शुक्रवार को मुहर्रम के त्योहार पर ताजिया के रास्ते को रास्ते को लेकर आधी रात करीब दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। जिसमें चौकी प्रभारी आनापुर आकाश सचान समेत अन्य चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बवाल के बाद पुलिस काफी संख्या महिला पुरुष को हिरासत में ले लिया। घटना मामले में पुलिस की महिला पुरुष 21 लोगों का गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम तथा अन्य 11 पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट पर प्रस्तुत किया, बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि शेष मुख्य आरोपी बेटे साहिल, बाबू उर्फ शान, भतीजा आयान तथा भाई रफीक समेत नामजद महिलाओं की धर- पकड़ की कार्रवाई पुलिस ने तेज दी है। पुलिस आरोपियों के ठिकाने पर दबिश पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि अराजकता फैलाने वाले सलाखों के पीछे होंगे।