फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः डंफर चालक को अगवा कर बनाया बंधक, अधमरा कर सड़क के किनारे फेंका

Sun, 19 Jul 2020 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंदावा रेलवे क्रासिंग के पास दो दिन पहले दबंगों ने डंफर चालक को अगवा कर लिया। उसे एक अज्ञात स्थान पर लेकर बंधक बनाकर पीटकर अधमरा कर दिया गया। इसके बाद दबंगों ने दूसरे दिन हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क के किनारे फेंक दिया। शनिवार को भुक्तभोगी ने सरायइनायत थाने में तहरीर दी तो डंफर चालक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। घटना के बाद से डंफर चालक बुरी तरह डरा-सहमा है। 
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के कनिहार गांव निवासी मोहम्मद शाहवाज पुत्र मोहम्मद हारून डंफर चालक है। वह झूंसी के छतनाग गांव निवासी विशाल सैनी का डंफर चलाता था। शाहवाज के मुताबिक पैसे न मिलने के कारण उसने कुछ रोज पहले डंफर चलाना छोड़ दिया था। आरोप है कि 15 जुलाई को उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।


16 जुलाई को शाहवाज फूलपुर स्थित अपने दुकान पर जा रहा था। आरोप है कि अंदावा रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक ढाबे के पास पहुंचने पर काले रंग की टाटा सफारी से कुछ लोग आए और शाहवाज को दिनदहाड़े अगवा कर लिया। भुक्तभोगी के मुताबिक उसे चलती गाड़ी में जमकर पीटा गया।
विज्ञापन



इसकेबाद अज्ञात स्थान पर ले जाकर हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया गया। 17 जुलाई की सुबह तकरीबन छह बजे उसे पहलवान पीर बाबा के पास रेलवे क्रासिंग के पास दबंग उसे हाथ-पैर बांधकर फेंककर फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसके हाथ-पैर खोले।

शनिवार को भुक्तभोगी अपनी फरियाद लेकर सरायइनायत थाने पहुंचा। पुलिस ने शाहवाज की तहरीर पर आरोपी सचिन यादव, सत्यम पंडित निवासी हेतापुर गांव, सीताराम यादव निवासी छतनाग गांव, महेंद्र यादव निवासी कुंआडीह गांव, मुन्ना यादव निवासी कनिहार गांव, विशाल सैनी निवासी छतनाग गांव व एक अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से चालक बुरी तरह डरा-सहमा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें