औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी अंतर्गत मुंगारी सल्दी का पूरा निवासी 16 वर्षीय राजन यादव व उसका छोटा भाई अभिषेक यादव अपने रिश्तेदार सनी यादव के साथ मंगलवार की सुबह 9:30 बजे मनैया गांव में गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां तीनों किशोर नदी में डूबने लगे।
विज्ञापन
उनके ही घर के पंकज बचाने के लिए कूदा तो वह भी पानी में डूबने लगे किसी तरह वह बाहर निकल कर आए मौके पर मौजूद निषाद ने सनी को बचा लिया। वही दोनों राजन और अभिषेक डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के सब को बाहर निकलवा कर करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।