prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जाते भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीके सिंह।
- फोटो : prayagraj
यह अध्यक्ष का चुनाव है, प्रस्तावक-समर्थक भी सगे नहीं
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जोड़तोड़ की सियासत आखिरी समय तक चलने की बात कही जा रही है। सूबे में सत्ता परिवर्तन के साथ जिस तरह से सदस्यों की आस्था बदलती रही है उसे देखते हुए इन चर्चाओं को और बल मिल रहा है। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस चुनाव में धन और बल की सत्ता चलती है। इसमें प्रस्तावक और समर्थक भी सगे नहीं होते। ऐसे में कौन किसके साथ है यह कहना कठिन है।
समर्थकों, प्रस्तावकों के बहाने जातीय समीकरण पर नजर
दोनों प्रत्याशियों की ओर से जातीय समीकरण साधने की कोशिश जारी है। इसका ध्यान प्रस्तावकों और समर्थकों के चयन में भी रखा है। भाजपा समर्थित डॅा.वीके सिंह की तरफ से रेखा सिंह, बृज कुमारी पांडेय, आरती यादव, अरविंद विश्वकर्मा, आशीष कुमार, रामाधार बिंद, सिद्धनाथ मौर्य, आलोक कुमार कोल प्रस्तावक एवं समर्थक रहे। वहीं सपा समर्थित मालती यादव की तरफ से उत्तम यादव, सुरेश कुमार, शिवा कांत, प्रमील यादव, सोमदत्त पटेल, बृजेश यादव, सरिता पटेल, जयशंकर भारती प्रस्तावक एवं समर्थक रहे।