फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज विकास प्राधिकरण : तीन दिन में पीडीए के 103 फ्लैट बुक, घर बैठे करें भुगतान

Wed, 30 Sep 2026 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीडीए की पुरानी आवासीय योजना में रिक्त पड़े 465 फ्लैट खरीदने के लिए मंगलवार से पीडीए की वेबसाइट की गेट-वे की व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
पीडीए के फ्लैट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीए की पुरानी आवासीय योजना में रिक्त पड़े 465 फ्लैट खरीदने के लिए मंगलवार से पीडीए की वेबसाइट की गेट-वे की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसकी वजह से अब लोग देश में कहीं से भी घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर फ्लैट की बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, गेट-वे की व्यवस्था लागू होने से पहले ही तीन दिन में बैंकों के माध्मम से भुगतान कर 103 फ्लैट की बुकिंग करा ली गई है, जिससे पीडीए को 30 करोड़ रुपये की आय हुई है। पुरानी योजनाओं में वर्षों से खाली पड़े इन फ्लैट के दाम कम किए जाने से बिक्री तेजी से हो रही है।

विज्ञापन


प्रथम चरण में पीडीए की ओर से जाह्नवी अपार्टमेंट नैनी (फेज-1), जागृति विहार आवास योजना कालिंदीपुरम, मौसम विहार अपार्टमेंट कालिंदीपुरम, मानस विहार आवास योजना नैनी, यमुना विहार आवास योजना नैनी और वसुधा विहार आवास योजना कालिंदीपुरम में कुल 465 रिक्त फ्लैट ऑनलाइन आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इन योजनाओं में विभिन्न श्रेणी, क्षेत्रफल एवं मूल्य के फ्लैट उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें