कीडगंज में दो दिन पूर्व ही भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को एसआरएन में विशाल की मौत हो गई। इस घटना में संदीप गुप्ता उर्फ भोले को भी गोली मारी गई थी।
कीडगंज में सरेशाम फायरिंग में मारे गए विशाल गुप्ता उर्फ राजन के परिजनों से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक संजय गुप्ता के साथ मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ डिप्टी सीएम ने शासन स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि अपराधियों को कानून सख्त से सख्त सजा देगा।
विज्ञापन
दरअसल कीडगंज में दो दिन पूर्व ही भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को एसआरएन में विशाल की मौत हो गई। इस घटना में संदीप गुप्ता उर्फ भोले को भी गोली मारी गई थी। उसका इलाज भी चल रहा है। मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, गिरिजेश मिश्र, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर डिप्टी सीएम नव वर्ष के मौके पर श्री संकट मोचन मंदिर दारागंज पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी का दर्शन कर पूजन पाठ किया। इस दौरान प्रदेश वासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व विधायक दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिलीप श्रीवास्तव, रमेश पासी आदि मौजूद रहे।