फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः नहाते समय तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
Prayagraj: Death of two children drowning while bathing
विज्ञापन
कौंधियारा
विज्ञापन

नहाते समय तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत
एकौनी गांव में हुआ हादसा, परिवार में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कौंधियारा। तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। काफी देर की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। तब तक सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
कौंधियारा थाना के एकौनी गांव निवासी अमरजीत का आठ वर्षीय बेटा गुड्डू व सुग्रीव का दस वर्षीय बेटा सोनी रविवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में भैंस नहलाने ले गए थे। भैंस जब तालाब में घुस गईं तब दोनों बच्चे भी उसके पीछे तालाब में उतर गए। नहाने के दौरान गुड्डू गहरे पानी की ओर चला गया। गहरे पानी में जाने से गुड्डू अचानक डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर साथ में नहा रहे सोनी ने उसे बचाने की कोशिश की। सोनी भी गहरे पानी में पहुंचकर खुद को नहीं संभाला पाया और वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद दूसरे बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुनकर वहां मौजूद दूसरे लोगों की नजर जब डूबते बच्चों पर गई तब वहां हड़कंप मच गया। जब तब लोग दौड़ते दोनों बच्चे गहरे पानी में समा गए। शोर-शराबा सुनकर गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए। तालाब में उतरकर दोनोें बच्चोें की तलाश शुरू हुई। काफी देर तक तलाश के बाद आखिरकार दोनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। तब तक पुलिस भी वहां पहुंच गई। दोनों बच्चों को लेकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया। उधर, दोनों बच्चों की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, वहां रोना-पिटना मच गया। घर मेें मां एवं भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गांव में छाया मातम
दो बच्चों की मौत के बाद पूरे एकौनी गांव में मातम पसर गया। एक ही गांव के होने से गड्डू एवं सोनी रोजाना ही साथ में आते-जाते थे। गुड्डू एवं सोनी के पिता छोटा-मोटा काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब में नहाना दोनों के लिए सामान्य बात थी। अकसर गांव के दूसरे बच्चे भी उसी तालाब में नहाया करते थे। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से तालाब में पानी बढ़ गया था। सामान्य तौर पर तालाब के अंदर तक कोई नहीं जाता लेकिन रविवार को नहाते समय अचानक गुड्डू आगे निकल गया और उसके बाद खुद को संभाल नहीं पाया। इन दोनों के साथ कुछ और बच्चे भी वहां गए थे लेकिन वह सब तालाब के बाहर ही थे, तभी हादसा हो गया।
..............................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें