फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः खेल-खेल में मारा डंडा, बालक की मौत

Sun, 10 Mar 2019 07:43 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खुल्दाबाद के चकनिरातुल में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। खेल-खेल में डंडे से वार किए जाने के दौरान गंभीर चोट लगे से बच्चे की मौत हो गई। परिवारवालेे उसे अचेतावस्था में अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गैरइरातदतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खुल्दाबाद के चकनिरातुल में रहने वाले राजू का बेटा तौफीक नौ साल का था। रविवार दोपहर वह मुहल्ले के ही अन्य बच्चों के साथ इसराइल के घर के पास खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान खेल खेल मेें अरबाज पुत्र इसराइल ने उसके सिर में डंडा मार दिया जिससे वह अचेत हो गया। यह देख अन्य बच्चे भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवारवाले बिलखने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। उधर अरबाज को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि खेल खेल में हुए विवाद में यह घटना हुई। आरोपी भी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें