फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : युवक की हत्या के बाद सिर काटकर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद सिर काटकर फेंका शव
विज्ञापन

दो दिन से था लापता, चाचा समेत दो हिरासत में, आशनाई में हत्या की बात आई सामने
कोरांव (संवाद)। थानाक्षेत्र के कोसफरा गांव में रहने वाले अनिल धरकार(19) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे सिर धड़ से अलग कर शव पुआल में छिपाकर भाग निकले। वह दो दिन से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के चाचा समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे देर रात तक पूछताछ जारी रही। सूत्रों का कहना है कि हत्या आशनाई में की गई।
विज्ञापन

कोसफरा गांव निवासी अमर बहादुर धरकार का इकलौता पुत्र अनिल धरकार (19) बृहस्पतिवार से ही लापता था। शुक्रवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार देर शाम गांव में ही तालाब के किनारे रखे पुआल के ढेर से युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में गांववाले जुट गए। जानकारी पर पुलिस भी आ गई। परिजन पहुंचे तो कपड़ों से मृतक की पहचान अनिल के रूप में की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर तहरीर के आधार पर मृतक के चाचा बाबू लाल उर्फ राजन समेत दो को हिरासत में ले लिया। दूसरा आरोपी नाबालिग है जिस पर आरोप है कि हत्या में वह भी शामिल था। सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में आशनाई में हत्या की बात सामने आई है। मृतक अपनी ही एक रिश्तेदार महिला से बातचीत करता था। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें