आयोग का कोई सचिव उपस्थित न होने पर आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौपा गया। रजत सिंह ने आरोप लगाया है कि आयोग के पांच वर्षों के बनने के बाद भी कोई ज़िम्मेदार अधिकारी समय से नहीं बैठ रहा है और न ही टीजीटी-पीजीटी की कोई परीक्षा तिथि निर्धारित की गई।
नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती और टीजीटी-पीजीटी जल्द परीक्षा के संबंध में डीएलएड प्रशिक्षकों ने बृहस्पतिवार को शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव रजत सिंह प्रदेश अध्यक्ष डीएलएड के नेतृत्व में किया गया। आयोग का कोई सचिव उपस्थित न होने पर आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौपा गया।
विज्ञापन
रजत सिंह ने आरोप लगाया है कि आयोग के पांच वर्षों के बनने के बाद भी कोई ज़िम्मेदार अधिकारी समय से नहीं बैठ रहा है और न ही टीजीटी-पीजीटी की कोई परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। छात्र मानसिक अवसाद से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। घेराव करने वालों में लवकुश मौर्य, अजित यादव, नीरज सिंह, धर्मवीर मौर्य, राहुल यादव, सनीष तोमर, सुनील यादव रोहित राजपूत आदि शामिल रहे ।