फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डीएलएड प्रशिक्षितों ने शिक्षा सेवा चयन आयोग का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Jun 2024 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग का कोई सचिव उपस्थित न होने पर आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौपा गया। रजत सिंह ने आरोप लगाया है कि आयोग के पांच वर्षों के बनने के बाद भी कोई ज़िम्मेदार अधिकारी समय से नहीं बैठ रहा है और न ही टीजीटी-पीजीटी की कोई परीक्षा तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन
UPESSC के सदस्य को ज्ञापन सौंपते डीएलएड अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती और टीजीटी-पीजीटी जल्द परीक्षा के संबंध में डीएलएड प्रशिक्षकों ने बृहस्पतिवार को शिक्षा सेवा चयन आयोग का घेराव रजत सिंह प्रदेश अध्यक्ष डीएलएड के नेतृत्व में किया गया। आयोग का कोई सचिव उपस्थित न होने पर आयोग के सदस्य को ज्ञापन सौपा गया।

विज्ञापन


रजत सिंह ने आरोप लगाया है कि आयोग के पांच वर्षों के बनने के बाद भी कोई ज़िम्मेदार अधिकारी समय से नहीं बैठ रहा है और न ही टीजीटी-पीजीटी की कोई परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। छात्र मानसिक अवसाद से जूझ रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगों  को पूरा नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। घेराव करने वालों में लवकुश मौर्य, अजित यादव, नीरज सिंह, धर्मवीर मौर्य, राहुल यादव, सनीष तोमर, सुनील यादव रोहित राजपूत आदि शामिल रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें