फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़, रेलवे ने ऑन-डिमांड चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Mon, 02 Feb 2026 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद संगम नगरी से विदा होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रविवार को रेलवे स्टेशनों पर दबाव बढ़ा दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर माघी पूर्णिमा पर रही काफी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद संगम नगरी से विदा होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रविवार को रेलवे स्टेशनों पर दबाव बढ़ा दिया। यात्रियों की अचानक बढ़ी भीड़ और ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के अफसरों ने मोर्चा संभाला और अयोध्या व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए ऑन-डिमांड स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को राहत दी।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच पर यात्रियों का जमावड़ा लग गया। दिल्ली रूट की ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण बिहार और हावड़ा की तरफ जाने वाले यात्रियों का दबाव स्टेशन में बढ़ गया। इसी तरह प्रयाग स्टेशन पर दोपहर के समय अयोध्या जाने वाले यात्रियों की कतारें लग गईं। यहां यात्री आश्रय स्थल भी भर गया।

इसके बाद रेलवे प्रशासन ने रूटीन ट्रेनों के अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया। वहीं, दूसरी ओर यूपी रोडवेज की ओर से भी पूर्वांचल के तमाम शहरों के लिए 500 से अधिक बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर व बांदा रूट पर भी 600 के आसपास बसें संचालित की गईं।
विज्ञापन


अफसरों ने कंट्रोल रूम से की मॉनिटरिंग

भीड़ प्रबंधन को चाक-चौबंद रखने के लिए डीआरएम रजनीश अग्रवाल और आरपीएफ के सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश पंडित सुबह से ही सक्रिय रहे। स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी खुद प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहकर भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। यात्रियों की सुविधा के लिए झूंसी और रामबाग स्टेशनों से भी 17 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें