फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime : सराफ को तमंचा सटाकर बदमाशों ने लाखों के जेवर लूट, मऊआइमा में दिन दहाड़े हुई वारदात

Mon, 30 Sep 2024 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक बाइक से दो बदमाश जेवरात खरीदने आए। जेवरात देखते देखते बदमाशों ने तमंचा लगाकर बन्दूक में रखा लगभग ढाई लाख का जेवरात लूट कर प्रतापगढ़ के ग्राम शेखूपुर की ओर भाग गए। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों का बहुत दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश गिरफ्त से दूर हो गए।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनदहाड़े बदमाशों ने तमंचा लगाकर कर सर्राफा व्यवसाई से लाखों का जेवरात लूट कर प्रतापगढ़ की ओर भाग गए। पुलिस बदमाशों का की तलाश में  जुटी हुई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दादूंपुर निवासी जगदीश प्रसाद सोनी  चौराहे पर  राहुल ज्वैलर्स के नाम से अभूषण की दुकान किए हुए हैं। बताया गया है कि सोमवार को दोपहर बाद बाइक सवार दो युवक आए बताया गया है कि उस समय जगदीश प्रसाद का पुत्र राहुल सोनी दुकान पर बैठा था।

विज्ञापन


एक बाइक से दो बदमाश जेवरात खरीदने आए। जेवरात देखते देखते बदमाशों ने तमंचा लगाकर बन्दूक में रखा लगभग ढाई लाख का जेवरात लूट कर प्रतापगढ़ के ग्राम शेखूपुर की ओर भाग गए। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों का बहुत दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश गिरफ्त से दूर हो गए। सूचना पर पहुंची मऊआइमा पुलिस ने  भुक्तभोगी को लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

क्षेत्र में लगे सीसी कैमरे से बदमाशों की शिनाख्त  के लिए पुलिस लगी हुई है। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई घटना से दहशत व्याप्त है। इंस्पेक्टर मऊआइमा वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश में वह लगे हैं अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें