फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी संग मिलकर पति का सिर और हाथ काटकर शव सेप्टिक टैंक में डाला

Mon, 15 Feb 2021 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : मो. असलम। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी मो. असलम (42) के लापता होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले निशानदेही पर कुआंडीह गांव स्थित मृतक के घर में बने सेप्टिक टैंक से उसकी सिर व हाथ कटी लाश भी बरामद कर ली। देर रात तक मृतक के सिर व हाथ की तलाश की जाती रही। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


मूल रूप से नसीरपुर गांव निवासी असलम पुत्र मो. शहजाद पिछले साल 13 नवंबर को संदिग्ध हाल में गायब हो गया था। दुबई में रहकर नौकरी करने वाला असलम पिछले साल सितंबर में घर आया था और फिर  कुआंडीह में मकान खरीदकर सैलून चलाने लगा था। मृतक के भाई रुस्तम का आरोप है कि पूछने पर असलम की पत्नी खुशबू ने बताया कि वह कानपुर गया है और कुछ दिनों बाद लौट आएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

क्राइम
कई दिन बीतने के बाद भी असलम के नहीं आने पर दोबारा पूछा गया तो वह टालमटोल करने लगी और मायके चली गई। बहुत दबाव डालने पर 12 दिसंबर को उसने गुमशुदगी दर्ज कराई। कई महीने बीतने पर रुस्तम ने पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र देकर भाई की हत्या की आशंका जताई। साथ ही यह भी बताया कि खुशबू के गांव के ही शमशाद से संबंध हैं।

पुलिस ने रविवार को दोनों को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो  दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों संग मिलकर असलम की हत्या कर दी और फिर शव घर के भीतर बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन बाद उन्होंने शव को निकालकर मृतक के सिर व हाथ काटकर अलग कर दिए और फिर इन्हें तेलियरगंज में फेंक आए थे। इसमें उनके दो अन्य साथी भी शामिल थे जिस पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि मृतक के सिर व हाथ बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

कार्रवाई की नहीं, थाना पुलिस ने गलत रिपोर्ट भी लगाई

हत्या के मामले में मृतक के परिवारीजनों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई रुस्तम का कहना है कि वह लगातार शिकायत करता रहा लेकिन सरायइनायत थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले में करीब एक महीने पहले एसएसपी ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा लेकिन कार्रवाई करने की जगह गलत रिपोर्ट लगा दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें