महिला के मोबाइल पर अश्लील विडियो भेजने वाले आरोपी को इलाकाई पुलिस ने गिरफतार कर न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिड़ित ने तहरीर देकर आरोपित किया कि उसकी बेटी के मोबाइल पर जनपद भदोही थाना औराई गांव बाड़ी बभनौटी निवासी सतीश शुक्ला पुत्र बालकृष्ण शुक्ला अश्लील विडियो भेजता है।
मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। और रविवार को इंस्पेक्टर मांडा सुरेंद्र कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी दिघिया नवीन कुमार सिंह की टीम ने मांडा रोड़ तिराहा से आरोपी सतीश शुक्ला गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोप है कि मना करने के बाद भी युवक अश्ली वीडियो भेजकर युवती को परेशान करता था।
पहले भी इसकी शिकायत थाने में की जा चुकी थी। अपने कारनामे से बाज न आने पर महिला ने आरोपी के ख्रिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। कई दिनों से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपी मांडा तिराहे के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंचकर धर दबोचा। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।