फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल

Sun, 14 Feb 2021 07:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : शंकरगढ़ में हुए एनकाउंटर में घायल सोनू धरकार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
क्षेत्र के सेन नगर के पास रविवार की भोर में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आधा दर्जन मामलों में वांछित चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। शंकरगढ़ थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय की टीम रविवार की भोर में सेन नगर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक से दो लोग आते दिखे।
विज्ञापन


पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश नीलू धरकार के पैर में गोली लग गई। जिससे वह गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पकड़ा गया अभियुक्त नीलू धरिकार पुत्र बब्बू धरिकार निवासी रावण टोला, शंकरगढ़ पहले भी कई आपराधिक वारदात कर चुका है।

बताया गया कि पकड़े गए अपराधी और उसके अन्य तीन साथी मिलकर कई जगह चोरी व नकबजनी को अंजाम दे चुके हैं। 23 जुलाई 2020 को इसके अन्य तीन साथी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें