फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी सवार बदमाशों ने विजमा यादव को जान से मारने की दी धमकी

Mon, 06 Jul 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कैंट के अशोक नगर में रहने वाली पूर्व विधायक विजमा यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। सफारी सवार बदमाशों ने रात में घर के पास पहुंचकर उनके कर्मचारी को मारा-पीटा और विधायक को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक विजमा यादव वर्तमान में कैंट के अशोक नगर स्थित हेस्टिंगस रोड पर परिवार समेत रहती हैं। उनके पति विधायक जवाहर पंडित की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसमें हाल ही में करवरिया बंधुओं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। विजमा ने पुलिस को बताया कि दो जुलाई की रात 10.30 बजे उनका घरेलू कर्मचारी अमित यादव कुछ सामान लेने बाहर गया था।

लौटते वक्त जैसे ही घर  के पास पहुंचा, पहले से मौजूद सफारी सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए उन्होंने पहले उनके बेटे और फिर खुद उनके बारे में पूछा। कर्मचारी ने गाली देने से मना किया तो पिस्टल निकाल ली और फिर उसे पीटा। इसके बाद बदमाश सफारी लेकर निकल भागे। घर पहुंचकर कर्मचारी ने प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक का यह भी कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंपी है। कैंट इंस्पेटक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच मेें पता चला है कि सफारी भगवतपुर निवासी एक व्यक्ति की है जिसमेें घटना के वक्त उसका बेटा अपने साथियों संग बैठा था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें