फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: पारिवारिक झगड़े में बड़े ने छोटे भाई को गोलियों से भूना

Sun, 05 Jul 2020 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के पथरहिया मजरे में घरेलू विवाद को लेकर चली आ रही खुन्नस शनिवार को खूनी खेल में तब्दील हो गई। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई को लाईसेंसी बंदूक से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को बंदूक सहित हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


करछना थानांतर्गत धरवारा के पथरहिया गांव निवासी बड़े भाई रामबहादुर पटेल ने अपने छोटे भाई रमेशचंद्र पटेल (52) को शनिवार दोपहर अपने लाइसेंसी बंदूक से मौत के घाट उतार दिया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब बड़ा भाई रामबहादुर पटेल एक ट्रैक्टर ईट भट्ठे से मंगवाकर विवादित जमीन पर उतरवा रहा था।

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उसी समय छोटे भाई रमेशचंद्र पटेल ने ईंट उतरवाने का विरोध किया। न मानने पर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान आरोपी रामबहादुर पटेल अपनी एक नाली लाइसेंसी बंदूक घर से निकालकर गाली देने लगा। बात बढ़ी तो उसने बड़े भाई रमेश चन्द्र पटेल पर दो फायर झोंक दिए।

पहली गोली रमेश चंद्र के सीने में लगी और दूसरी गोली सिर में लगी जिससे उसका भेजा उड़ गया और उसकी मौत हो गई। राऊरदीन पटेल के चार पुत्रों में राम बहादुर, पारसनाथ पटेल, रामानंद पटेल और रमेशचंद्र पटेल हैं जिनमें पारसनाथ पटेल व रामानंद पटेल गांव छोड़कर कई वर्षो पहले दूसरी जगह जाकर बस गए थे।

फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
बड़ा लड़का राम बहादुर पटेल और छोटा लड़का रमेशचंद्र पटेल गांव में ही पैतृक मकान में रहते हैं। आरोपी रामबहादुर पटेल का दूसरा मकान गौहनिया में है। वह अपने लड़के विजय सिंह के साथ एक महीने पहले अपने गांव पथरहिया आया था। उसी समय जमीन के विवाद को लेकर कई बार कहासुनी भी हुई थी। मृतक रमेशचंद्र की पत्नी सरोजा देवी व तीन लड़के गजराज, अमित और अंकित का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
मृतक के पुत्र गजराज ने करछना थाने में चार लोगों राम बहादुर पटेल, विजय सिंह पटेल, ओम भाई पटेल और कनक पटेल के खिलाफ नामजद हत्या की तहरीर दी है। घटना के बाद मौके पर सीओ करछना आशुतोष तिवारी, इंस्पेक्टर सुनील बाजपेई मयफोर्स पहुंचे और आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त बंदूक सहित पकड़ लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम से लिए भेज दिया। घटना के बावत सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हत्या नहीं हुई है। हत्या में शामिल चार लोगो को नामजद किया गया है। मौके से राम बहादुर पटेल को गिरफ्तार किया गया है। बचे तीन लोगों की पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 
विज्ञापन

zimmerman gun - फोटो : reuters

जमीन की अदला-बदली बना मौत का कारण

जमीन की अदला-बदली को लेकर उत्पन्न विवाद पिछले कुछ वर्ष पहले शुरू हुआ था। राम बहादुर पटेल ने अपने छोटे भाई रमेशचंद्र पटेल से जमीन की अदला-बदली की थी। जिसके मुताबिक सड़क के पास की कीमती जमीन खुद ले लिया था और रमेशचन्द्र को उसके बदले में खेती की जमीन दे दी थी।

जिसको लेकर दोनो में विवाद चला आ रहा था। शनिवार को मकान बनवाने के लिए आरोपी राम बहादुर विवादित जमीन पर ईंट गिरवा रहा था, जिसे छोटे भाई रमेश ने मना किया और तैश में आकर राम बहादुर अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें