कई साल पहले चचेरे भाई की भी हुई थी हत्या
पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचे परिजनों से बातचीत की लेकिन उन्होंने किसी रंजिश की बात से इनकार कर दिया। बताया कि शिव प्रसाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और हाल ही में उसने सीआरपीएफ समेत कुछ अन्य भर्ती परीक्षाएं भी दी थीं। परिजनों ने ही बताया कि कई साल पहले उसके चचेरे भाई रामबली यादव की हत्या कर दी गई थी जो मौजूदा पार्षद सुरेंद्र यादव के सगे भाई थे।
अलमारी में मिला तमंचा व तीन कारतूस
एक खास बात यह रही कि घर की तलाशी के दौरान मृतक के कमरे की अलमारी में तमंचा व तीन कारतूस मिले। असलहा व कारतूस कहां से आया,इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी से कोई रंजिश की बात से इनकार किया है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।