फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजलीकर्मी बनकर घर आए, बिल के नाम पर 63 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज थानाक्षेत्र के हरवारा इलाके में जल निगम कर्मचारी विनोद कुमार के घर दो व्यक्ति बिजली कर्मचारी बनकर गए और 63 हजार का बिल थमा दिया। विनोद ने किसी तरह पैसों का इंतजाम कर उन्हें दे दिया। लेकिन, कथित बिजलीकर्मियों ने बिजली विभाग में न तो पैसे जमा किए और न ही उन्हें रसीद दी। जब उन्होंने दिए गए नंबर पर फोन किया तो वे मारने की धमकी देने लगे। भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जल निगम कर्मचारी विनोद कुमार के मुताबिक आठ अप्रैल को उनके घर पर त्रिलोकी पांडेय और सलीम पहुंचे थे। दोनों ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। मीटर की रीडिंग लेने के बाद उन्होंने कहा कि आज ही 63 हजार रुपये जमा कर दें, नहीं तो रात में बिजली काट दी जाएगी। गर्मी के मौसम में बिजली काटने की धमकी से विनोद घबरा गए। उन्होंने किसी तरह से पैसों का इंतजाम करके बिल चुका दिया।
बकौल विनोद, दोनों ने पैसे तो ले लिए, लेकिन रसीद नहीं दी। कहा, बिल जमा करने के बाद ही रसीद मिलेगी। जब कई दिन तक बिल रसीद देने नहीं मिली तो विनोद ने उनके दिए नंबरों पर फोन किया। पहले तो उन्होंने टालमटोल की और दबाव डालने पर धमकी पर उतर आए। यही नहीं, पैसे लौटाने की मांग करने पर जान से मारने की धमकी तक दी। विनोद ने त्रिलोकी पांडेय और सलीम के खिलाफ धूमनगंज थाने में 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें