फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सर्जरी की नई तकनीक पर दो दिवसीय मंथन आज से

Sat, 24 Jun 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। संगम नगरी में शनिवार और रविवार को देश के जाने माने सर्जन जुटेंगे। इस दौरान वह सर्जरी की आधुनिक तकनीक को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे। इलाहाबाद सर्जन एसोसिएशन और मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस के बारे में उत्तर प्रदेश सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रोबाल नियोगी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में ऑल इंडिया सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी सिद्धेश, डॉ. शिवाकांत मिश्र और डॉ. संतोष समेत अन्य सर्जन शामिल होंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कांफ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शबी अहमद ने बताया कि सर्जरी में नई-नई तकनीक इजाद हुई है, जो काफी कारगर है। इस कांफ्रेंस में रोबोटिक सर्जरी पर भी चर्चा होगी। एसआरएन के सर्जन और एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि इस कांफ्रेंस में प्रसिद्ध सर्जन डॉ. नूतन जैन बच्चेदानी से संबंधित समस्याओं और उनके निदान, सर्जरी पर अपना व्याख्यान देंगी। इसी तरह पाइल्स एवं फिस्टुला जैसी बीमारियों पर पैनल डिस्कशन के लिए मुंबई से डॉ. कुशल मित्तल और केजीएमसी से डॉ. अरशत अहमद भी अपने अनुभव और इलाज की नई तकनीक के उपयोग और उससे होने वाले लाभ पर अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें