फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDA Prayagraj : नई टाउनशिप के लिए अतीक की जमीन भी होगी अधिग्रहीत, एयपोर्ट के पास  माफिया की भूमि चिह्नित

Mon, 06 Apr 2026 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नई टाउनशिप के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने एयरपोर्ट के आसपास 209 हेक्टेयर में जो जमीन चिह्नित की है, उसके बड़े हिस्से पर अतीक अहमद और उसके साथियों का कब्जा था।
विज्ञापन
टाउनशिप प्रोजेक्ट प्रयागराज। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई टाउनशिप के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने एयरपोर्ट के आसपास 209 हेक्टेयर में जो जमीन चिह्नित की है, उसके बड़े हिस्से पर अतीक अहमद और उसके साथियों का कब्जा था। ऐसी जमीनों का बैनामा अभी नहीं किया जा रहा है। टाउनशिप बसाने के लिए पीडीए को यह जमीन देने की तैयारी है। इससे पहले पीडीए ने हेतापट्टी के आसपास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी की थी। इसके लिए मौके पर जमीन का सर्वे भी किया गया था पर स्थानीय किसानों ने विरोध कर जमीन देने से इनकार कर दिया था। वहीं, पीडीए ने दो दशक से कोई नई आवासीय योजना शुरू नहीं की है। उस पर नई योजना पर काम शुरू करने का दबाव है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले पीडीए बोर्ड की बैठक में एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की योजना का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही पीडीए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा। यह टाउनशिप 209 हेक्टयेर में बसाए जाने की तैयारी है। इसके लिए जो गांव चिह्नित किए गए हैं, उनमें कसारी-मसारी, कटहुला गौसपुर, ऐनुद्दीनपुर व पीपल गांव में जमीन के बड़े हिस्से पर अतीक व उसके साथियों का कब्जा था।

निबंधन विभाग के सूत्रों का कहना है कि पुलिस जांच के आधार पर ऐसी जमीन चिह्नित होने के बाद फिलहाल उनकी खरीद-फरोख्त नहीं हो रही है। निबंधन विभाग ऐसी संपत्तियों की रजिस्ट्री भी नहीं कर रहा। एआईजी स्टाम्प राकेश चंद्रा का कहना है कि ऐसी जमीन की रजिस्ट्री में काफी सतर्कता व निगरानी बरतने की जरूरत है। जमीन के अटैचमेंट से संबंधित कोई ऑर्डर निबंधन विभाग को अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों का कहना है कि यह जमीन अब नई टाउनशिप के लिए पीडीए को देने की तैयारी है, जहां आम शहरियों के लिए सस्ते प्लॉट, फ्लैट के साथ अस्पताल, स्कूल, खेल के मैदान, पार्क आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एयरपोर्ट के पास पीडीए का यह काफी महत्वाकांक्षी प्राेजेक्ट है। क्योंकि, मेट्रो रेल का विस्तार भी एयरपोर्ट तक किया जाना है। इससे टाउनशिप की मांग काफी बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें