फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime : फूलपुर में भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की हत्या, पति और बेटी घायल

Fri, 25 Apr 2025 11:27 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)

सार

भूमि विवाद को लेकर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनुआडीह भोगवारा में मारपीट हो गई। कुल्हाडी से किए गए हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पति की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तर कर लिया है। 
विज्ञापन
मालती पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनुआडीह भोगवारा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे भूमि विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से वार कर महिला की हत्या कर दी गई। हमले में महिला के पति और बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जनुआडीह भोगवारा गांव में कृष्ण गोपाल पांडेय और प्रभात पांडेय के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार की रात को कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। कुल्हाडी से हमले में मालती देवी (65) पत्नी कृष्ण गोपाल पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में कृष्ण गोपाल पांडेय (70) और मायके आई बेटी सुमन मिश्रा (42) घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। हालत नाजुक होने पर पिता-पुत्री को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मालती देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विपक्षी प्रभात पांडेय और देवमणि पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी देवमणि पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें