सीएमपी डिग्री कॉलेज, विधि विभाग में जी.एन.वर्मा इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन, अनिक
चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज के विधि संकाय में जीएन वर्मा इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता व विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लीगल ऐड एंड सर्विस क्लिनिक द्वारा किया गया। मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतिम राउंड का विषय केएम नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य था। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दौर में कृष्ण प्रताप यादव और अनिका जैन की पहुंची। अनिका जैन की टीम विजेता रही। विधि भारतीया को बेस्ट रिसर्चर का अवार्ड दिया गया। जज के रूप प्रो. शिव शंकर सिंह, डॉ. पूर्णेंदु मिश्रा और डॉ. आरडी किशोर रहे।
प्रतियोगिता का प्रथम चरण 8 अप्रैल तथा द्वितीय चरण 11 अप्रैल को आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय चरण को डॉ. गौरव पटेल और डॉ. हरिदर्शन त्रिपाठी ने संपादित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरडी किशोर ने किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए फील्ड में उतर कर रिसर्च करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रो. शिव शंकर सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, हर्षवर्धन, कुलदीप, आनंद, अरुण, विजयकांत राव, विशाल, अजीत कुमार भारतीय, सौरभ राज आदि रहे।