संगम तट पर अवैध वसूली के विरोध में स्नानार्थियों पर हमला कर दिया गया। हरियाणा से आए छात्र राहुल पांडेय(22) व उसके दोस्तों को लाठी-डंडों से पीटा गया। कोल्डड्रिंक की बोतलों से भी वार किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। यही नहीं उनकी क्रेटा कार में भी तोड़फोड़ की गई। किसी तरह बीचबचाव पर उनकी जान बचाई जा सकी। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर मारपीट, गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मूल रूप से गनईडी, कंधई, प्रतापगढ़ का रहने वाला राहुल गाजियाबाद स्थित कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों सुमित, विपिन, पंकज, राहुल व आजाद के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहां से सभी दो कारों में सवार होकर स्नान करने शाम पांच बजे के करीब संगम तट पर पहुंचे।