कोरोना संक्रमण के मरीज सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को ज्यादा रहे। 24 घंटे में 77 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 68 लोग संक्रमण मुक्त हुए। राहत की बात यह रही कि किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 823 ही हैं। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक जिले में अब तक कुल 24703 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 23556 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई पर अब तक 324 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।