एसआरएन एल थ्री अस्पताल में बुधवार की रात कोरोना संक्रमित दो मरीजों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक झूंसी में रहने वाला युवक था जबकि दूसरे जौनपुर के बुजुर्ग थे। तीसरी महिला का मेडिसिन वार्ड में मधुमेह, बीपी, थायराइड आदि का इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
वहीं जिले में बृहस्पतिवार को तीन संदिग्धों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। इनमें दो मऊआइमा के रहने वाले हैं, जो मुंबई से यहां आए थे जबकि तीसरा नैनी निवासी एक निजी अस्पताल की संक्रमित नर्स का बेटा है। सभी को कोटवा बनी में भर्ती कराया गया है। संक्रमित मरीजों के रिश्तेदारों और पड़ोसियों को कालिंदीपुरम सेंटर में क्वारंटीन किया गया है।