prayagraj news : कोविड की जांच कराने के लिए बेली अस्पताल पहुंचे लोग।
- फोटो : prayagraj
सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में सोमवार को 7535 लोगों की कोविड जांच की गई। संक्रमितों में ज्यादातर में लक्षण परिलक्षित नहीं हैं। वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बड़ रही है। एसआरएन अस्पताल में 182 मरीज तथा बेली अस्पताल में 33 संक्रमित भर्ती हैं। देर रात भर्ती मरीजों की संख्या में वृद्धि संभावित है।
prayagraj news : कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद कार्ड दिखाते मरीज।
- फोटो : prayagraj
शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2452 हो गई है। वहीं हॉटस्पॉट भी बढ़े हैं, लेकिन ताजा स्थिति पोर्टल पर अपडेट नहीं है। अभी हॉटस्पॉट 852 ही दर्ज हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. शीतांशु शुक्ला के मुताबिक सोमवार को 75 लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें एसआरएन अस्पताल से 18 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वहीं 57 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
prayagraj news : कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला।
- फोटो : prayagraj