prayagraj news : कर्बला के पास हुए अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज विकास प्राधिकरण और नगर निगण की संयुक्त टीम ने सोमवार को बेनीगंज कर्बला के आसपास हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। पीडीए का दस्ता जब जेसीबी लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
prayagraj news : कर्बला के पास हुए अतिक्रमण को हटाता बुलडोजर।
- फोटो : prayagraj
बड़ी संख्या में लोगों ने जुटकर विरोध करना शुरू कर दिया। सपा नेत्री और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके अलावा विरोध करने वाले कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद बुलडोजर और जेसीबी से कर्बला के आसपास बने कच्चे और पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।