कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले मंगलवार को सामने आए। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही शहर में आठ नए हॉटस्पॉट भी बन गए हैं। इन नए नौ मरीजों में दो बाहर के जिलों के हैं, लेकिन वर्तमान में वह शहर में ही रह रहे हैं। मंगलवार को पॉजिटिव आने वालों में ज्यादातर की जांच निजी लैब में हुई है, जबकि दो की रिपोर्ट एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को पॉजिटिव आने वालों में मानसरोवर टाकीज के पास रहने वाला युवक, गाजीपुर के गोदीपुर निवासी युवक, मोहत्सिमगंज का एक व्यक्ति, सलोरी का व्यक्ति (46), मुट्ठीगंज लोहाटी की महिला (58), मालवीय नगर की महिला (35), नैनी संडवा की महिला (24), त्रिवेणी बांध निवासी महिला (26), प्रीतमनगर के अबुबकरपुर की युवती (23) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इनमें मुट्ठीगंज निवासी महिला गाल ब्लेडर का ऑपरेशन कराने एक निजी अस्पताल में गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने उसे पहले जांच कराने को कहा। सर्जरी से पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। मालवीयनगर और नैनी संडवा निवासी महिला प्रसव के लिए डफरिन गईं थी। वहां दोनों का एंटीजन टेस्ट हुआ।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पॉजिटिव आने के बाद दोनों को एसआरएन भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद शहर के दो निजी अस्पतालों के वार्डों को भी सील कर दिया गया है, जबकि मानसरोवर टॉकीज, मोहत्सिमगंज, मुट्ठीगंज लोहाटी टोला, मलवीय नगर, नैनी संडवा, त्रिवेणी बांध, प्रीतमनगर अबुबकरपुर और सलोरी नए हॉटस्पॉट बन गए हैं।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बेली अस्पताल शुरू, पहले दिन ही डेढ़ दर्जन मरीज भर्ती
बेली अस्पताल मंगलवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन वहां डेढ़ दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हुए। इसके साथ ही कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल से भी दो मरीज रेफर किए गए हैं, उन्हें भी बेली अस्पताल ही लाया गया है। इस अस्पताल में लॉकडाउन के बाद से ही केवल इमरजेंसी चल रही थी। उसमें भी गंभीर मरीज एसआरएन रेफर किए जा रहे थे।
बेली अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा श्रीवास्तव नेे बताया कि मंगलवार को 18 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया है। मरीजों की देखरेख के लिए टीम नियुक्ति कर दी गई है। तीन डॉक्टर, दो-दो स्टाफ नर्स, स्वीपर और वार्ड ब्वॉय लगाए गए हैं। सभी को चिकित्सकीय उपकरण पीपीई किट, ग्लब्स, मॉस्क आदि मुहैया करा दिए गए हैं। अस्पताल को कोटवां-बनी और एसआरएन चिकित्सालय के फुल होने के बाद शुरू किया गया है। दोनों ही अस्पतालों में सवा सौ से अधिक कोरोना मरीज भर्ती हैं।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दवा कारोबारी के परिवार के साथ कुल 17 की रिपोर्ट निगेटिव, गए घर
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच मंगलवार को राहत देने वाली खबर भी रही। एसआरएन और कोटवा-बनी हॉस्पिटल से कुल 17 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। साथ ही कोटवा-बनी में उपचार में लगी पांचवीं टीम के 23 सदस्यों को विदाई दी गई। बुधवार से वहां नई टीम काम करेगी।
कोटवा बनी से छुट्टी पाने वालों में सैदाबाद का एक, अल्लापुर का एक, कर्नलगंज निवासी दवा कारोबारी परिवार के दो लोग शामिल हैं। उपचार करने वाली 23 सदस्यीय टीम की बिदाई के दौरान डॉ. उत्सव सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी जिया लाल सहित टीम के डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर आदि मौजूद रहे। उधर, एसआरएन के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुल 13 लोगों की छुट्टी की गई। इसमें कर्नलगंज के दो, मीरगंज के एक, एसआरएन चिकित्सालय की एक स्टाफ नर्स, मालवीयनगर का एक, सदियापुर का एक, सिविल लाइंस से एक ही परिवार से तीन लोगों के साथ शहर के तीन और लोगों को छुट्टी दी गई है।